Samastipur

समस्तीपुर में चोरी व लूटी गई 15 बाइक फिर से बरामद कर बाइक ऑनरों को सौंपी गई, 13 बदमाश भी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और लूटी गई 15 बाइक को बरामद करने में सफलता पाई है। वहीं इस मामले में अलग-अलग स्थानों से 13 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ ही सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर बरामद की गई सभी बाइक को बाइक ऑनर को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। अब बाइक ऑनर को कोर्ट का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।

इस दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बाइक रिकवरी को लेकर जिले में चार अलग-अलग टीम बनाई गई है। सभी टीम अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही है। इससे पूर्व भी 24 बाइक रिकवर कर बाइक ओनर को सौंपा गया था।

बाइक के स्वामी को बिना कोर्ट का चक्कर लगाए उन्हें ऑन द स्पॉट बाइक वापस की गई। उधर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में चोरी गई बाइक के अलावा मोबाइल रिकवरी में भी ऑनर को बुलाकर उन्हें ऑन द स्पॉट मोबाइल और बाइक लौटाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस की सराहना लोगों द्वारा की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

55 मिनट ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

1 घंटा ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

16 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago