Samastipur

दोस्तों ने ही की थी शुभम और अनमोल की हत्या; थानाध्यक्ष पहले कर दिये रहते कारवाई तो रूक सकता था डबल मर्डर, अब शो कॉज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी दोहरा हत्याकांड का सोमवार को जिला पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में दो मुख्य आरोपी को कोलकाता से हुगली व एक बदमाश को माेरवा से गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कोलकाता के हुगली के चंदननगर से मुख्य आरोपी मो. अबरेज उर्फ आले, मो. तसलीम उर्फ हैकल को गिरफ्तार किया गया। जबकि दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गंगापुर से विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से 5 मोबाइल के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा एक खोखा भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि करीब एक महीना पूर्व जमीन विवाद को लेकर शुभम मिश्रा ने लसकारा गांव के वकील चौधरी पर गोली चलाई थी। जिसमें वकील चौधरी बाल-बाल बच गए थे।

जिसके बाद वकील चौधरी शुभम से बदला लेना चाह रहा था। उसे जानकारी मिली की मो. तसलीम का शुभम मिश्रा से पूर्व से भी विवाद चल रहा था। उधर, शुभम मिश्रा तसलीम को मारने की योजना बना रहा था। जिसकी जानकारी किसी माध्यम से तसलीम को लग गई। जिसके बाद वकील चौधरी , तसलीम सभी घटना के एक दिन पहले मोरवा बाजार में चाय की दुकान पर जमा हुए।

जहां चाय दुकान पर उस पूरी घटना की योजना तैयार की है। शुभम मिश्रा , तसलीम सभी पहले से अपराध की दुनिया में थे। जिस कारण तसलीम ने शुभम मिश्रा को अकेले मिलने के लिए बुलाया। लेकिन शुभम गांव के अनमोल कुमार शर्मा के साथ बेसिक स्कूल पर पहुंचा। दोनों बेसिक स्कूल के पास पुलिया पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद तसलीम, मो. शमीम अपने साथी मो. अबरेज उर्फ आले के साथ आया।

योजना अनुसार शुभम मिश्रा और अनमोल को क्रिकेट खेलने के बहाने लीची बगान चलने को कहा। आले ने अपनी बाइक पर शुभम मिश्रा को लीची बगान ले गया। जबकि अबरेज अनमोल की बाइक पर बैठ गया। जिसके बाद सभी बाइक से लीची बागान की ओर चले गए। कुछ देर बाद ही वकील चौधरी अंजार तथा विक्की भी गाछी में आ गया। जहां विक्की ने अनमोल शर्मा को किसी बहाने वहां से मोरवा बाजार ले गया। जिसके बाद मौका पाकर बदमाशों ने शुभम मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। इन सभी को शक था कि अनमोल इस बात को जानता है जिस कारण बाद में अनमोल का लोकेशन लेकर लोगों ने अनमोल को भी गोली मारकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि इस घटना में शराब का कारोबार सामने आया है। शुभम मिश्रा और अन्य बदमाश शराब का कारोबार भी किया करते थे। जिस कारण भी सभी के बीच अदावत चल रही थी। एसपी ने बताया कि इस घटना में मारे गए अनमोल का कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। उसकी हत्या सिर्फ राज को दबाने के लिए किया गया। वहीं अनमोल के भाई का चरित्र एसपी के द्वारा संदिग्ध बताया गया है। सभी अपराधी प्रवृति के ही थे।

26 फरवरी को दिन दहाड़े हुई थी दोनों की हत्या

यहां बता दें कि गत 26 फरवरी को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा हाई स्कूल के पास बदमाशों ने पीछा कर अनमोल शर्मा की गोली मार कर हत्या की दी थी। उधर, ताजपुर थाने मोरवा लीची बगान में बदमाशों ने शुभम मिश्रा को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों मोरवा रायटोल के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जमकर बबाल मचा था।

ताजपुर थानाध्यक्ष से शो कॉज :

मुसरीघरारी के दोहरे हत्या कांड से पूर्व माेरवा लसकारा के वकील चौधरी पर हुए गोलीबारी मामले में कार्रवाई नहीं करने को गंभीरता से लेते ही ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह से एसपी ने शो कॉज किया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त गोलीबारी कांड में कार्रवाई की गई होती तो डबल मर्डर को रोका जा सकता था।

यहां देखें एसपी का प्रेस कांफ्रेंस…

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago