Samastipur

समस्तीपुर: प्रेम विवाह के बाद फरेबी निकला आशिक, पत्नी को कोलकाता-दिल्ली ले जाकर बेचा, 3 साल तक हैवान आबरू लूटते रहे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पहले उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ प्रेम विवाह किया। शादी के बाद प्रेमिका के पिता से दहेज में ढाई लाख रुपये मांगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो प्रेमिका को ले जाकर कलकत्ता में बेच दिया। वहां तीन साल तक हैवान उसकी आबरू से खेलते रहे। उसे एक कमरे में बंद कर रखा था। इसके बाद दिल्ली ले गए।

वहां भी कई माह तक पीड़िता शोषण की शिकार होती रही। एक दिन पीड़िता किसी तरह जान बचाकर हैवानों की कैद से भाग निकली। दिल्ली स्टेशन से बिना टिकट ट्रेन में सफर किया और समस्तीपुर आ गई। सोमवार को पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में आकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

यह कहानी किसी फिल्म की नहीं बल्कि, हकीकत है। मामला जिले के ताजपुर थाना इलाके में एक गांव का है। जहां एक युवक ने पड़ोस की किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर फरेब और शोषण का शिकार बनाया। इस बाबत पीड़िता ने महिला थाना में एक आवेदन देकर शिकायत की है। बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध था।

वर्ष 2019 में दोनों घर से भाग निकले। वर्ष 2020 में दोनों ने प्रेम विवाह किया। पीड़िता के परिवार के सदस्य इस शादी के लिए राजी नहीं थे। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों का दांपत्य जीवन ठीक रहा। आरोप है कि आरोपी ने इसके बाद पीड़िता पर पिता से एक लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने अपने पिता से किसी तरह पचास हजार रुपये मांगकर आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी ने दूसरी बार दो लाख रुपये मांगने के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने इनकार कर दिया। वर्ष 2021 में मार्च माह में एक दिन आरोपी पीड़िता को धूमने की बात कहकर कोलकाता ले गया और वहां किसी दरिंदे के हाथ बेच दिया।

इधर, पीड़िता के पिता जब उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस थाने में पुत्री की हत्या कर गायब कर देने की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच तीन साल तक पीड़िता का कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल तक कोलकाता में हैवान उसका शोषण करते रहे। वहां एक कमरे में बंद करके रखा गया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गया। जहां से किसी तरह जान बनाकर वह भाग निकली। फिलहाल, पीड़िता अपने पिता के साथ है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आरोपित युवक को तलाशा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

27 मिनट ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

3 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

6 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

8 घंटे ago