Samastipur

हसनपुर रोड से बिथान तक चलेगी रेलगाड़ी, 28 मार्च को होगा स्पीड ट्रॉयल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के 79 किमी लंबे सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 11 किमी लंबे हसनपुर रोड-बिथान रेलखंड पर 28 मार्च को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया जायेगा तथा निरीक्षण के उपरांत विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ बिरेन्द्र कुमार ने कहा कि इसके लिए सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त निरीक्षण के दौरान रेलवे लाईन से दूर रहें। इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा।

विदित हो कि 79 किमी लंबे सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत अब तक पहले चरण में 36 किमी लंबे सकरी से बिरौल तक तथा दूसरे चरण में 08 लंबे बिरौल से हरनगर तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए उन पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है।

अब 11 किमी लंबे हसनपुर रोड से बिथान तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए दिनांक 28 मार्च 2023 को सीआरएस निरीक्षण किया जायेगा तथा शेष बचे भाग का निर्माण कार्य (बिथान से कुशेश्वरस्थान तथा कुशेश्वरस्थान से हरनगर तक) का कार्य तीव्र गति से जारी है तथा अगले वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

1 घंटा ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

3 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

8 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

19 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

19 घंटे ago