Samastipur

दलसिंहसराय में कोल्ड स्टोर पर कब्जा दिलाने के दौरान हुए झड़प मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधैपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा दिलाने के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में थाने में अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। केनरा बैंक के दलसिंहसराय शाखा प्रबंधक साकेत कुमार ने प्राथमिकी में मधैपुर के अजीत कुमार, अजीत के पिता विश्वनाथ प्रसाद, निरंजन कुमार, लोकेश कुमार एवं अज्ञात 50 लोगों को आरोपित किया है।

कहा है कि 2022 में कोल्ड स्टोरेज की नीलामी हुई थी जिसे आज हैंड ओवर करने गये थे। वहां पहले से मौजूद आरोपितों ने बैंक के सहायक महाप्रबंधक व रिकवरी एजेंसी के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैंक कर्मी सचिन मित्तल को जख्मी करने के अलावे गाली, गलौज, धमकी व हवाई फायरिंग कर बैंक पदाधिकारियों को बंधक बना लिया।

सरकारी कार्य मे आरोपितों ने बाधा डाला। दूसरी प्राथमिकी में स्वयं को निदेशक बतानेवाले केवटा के चक्रधर चौधरी ने कर्मी नवीन चौधरी व अभिषेक कुमार पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। मामले में मधैपुर के अजीत कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, निरंजन राय व लोकेश कुमार समेत 11 नामजद एवं 50 लोग आरोपित किये गये हैं। कहा है कि बैंक के एजीएम व अन्य प्रबन्धको के साथ वह स्टोर का कब्जा लेने गये थे। इस क्रम में आरोपितों ने अवैध हथियार व ईंट, रोड़ा से हमला कर दोनो कर्मी को मरणासन्न कर दिया।

बैंक के अधिकारियों को किया आरोपित

तीसरी प्राथमिकी अजीत की पत्नी वंदना कुमारी ने दर्ज करायी है। इसमें बैंक के एजीएम घनश्याम पंकज, डिविजनल मैनेजर, धरणीधर चौधरी, चक्रधर चौधरी, वंशीधर चौधरी व संतोष मेहता आरोपित किये गये हैं। आरोपितों पर गोली चलाने, अभद्र व्यवहार करने तथा विरोध करने पर ग्रामीण निरंजन, मधुकर आदि के साथ मारपीट कर बंदी बनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि पति अजीत के बगल में खड़े राजू के बांह में गोली लगी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि भादवि की विभिन्न धाराओं के अलावे आर्म्स एक्ट की धारा में दर्ज सभी मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। किसी भी मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago