Samastipur

आपत्तिजनक वीडियो में पूर्व विधायक के साथ दिख रही युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- दोहरा हत्याकांड से संबंधित जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के साथ आपत्तिजनक वायरल वीडियो में दिखने वाली युवती को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र की ही रहने वाली बतायी गई है। बताया गया है कि युवती तीन बहन है और दिवंगत पूर्व मुखिया द्वारा रुपए का लोभ दिए जाने के उपरांत पूर्व नियोजित साजिश के तहत पूरे वायरल वीडियो कांड को अंजाम दिया गया।

सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि वीडियो उसकी बहन के द्वारा ही बनाया गया था और दोनों ही बहने पूर्व विधायक के साथ हम बिस्तर हुई थी। विधायक को धोखे में रखकर दोनों बहनों ने वीडियो बनाया और उस वीडियो को उसने पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह को दे दिया था। जिसके बाद सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक रामबालक सिंह को ब्लैकमेल करने लगा।

वहीं, बाद में उसी वीडियो को लेकर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्य नारायण उर्फ मंत्रीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले दिनों पूर्व विधायक रामबालक सिंह की छपरा में ट्रेन से गिरफ्तारी के बाद से ही स्थानीय पुलिस वीडियो में दिखने वाली युवती की खोज में जुट गई थी। मामले में पूर्व विधायक के भाई लालबाबू व एक अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

28 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago