Samastipur

मधेपुर कोल्ड स्टोरेज में हुए हिं’सक झ’ड़प के घटना की जानकारी लेने पहुंचे विभूतिपुर विधायक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर स्थित जय हनुमान कोल्ड स्टोरेज पर दो पक्षों के बीच हुए हिं’सक झ’ड़प की घटना की जानकारी लेने हेतु विभूतिपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक अजय कुमार स्टोरेज के एमडी अजीत कुमार एवं उनके पिता विश्ववनाथ प्रसाद से मिले।

घटना की जानकारी लेने के बाद विधायक घटना में घायल लोगो से भी मिले एवं स्थानीय प्रशासन से बात कर मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ कार्यवाही का मांग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवाद से सम्बंधित मामला जब कोर्ट में है तब गोली चलाकर स्टोरेज पर कब्जा करना सीधा सीधा कानून का उलंघन है, जिसमे बैंककर्मी भी दोषी है।

उन्होंने इस मामले को लेकर जिला पुलिस कप्तान से भी बात करने की बात कही। मौके पर सीपीएम के अंचल सचिव विधानचंद्र, एडवा नेत्री नीलम देवी, राजद नेता नंद किशोर महतो, गोपाल राय, महेंद्र सिंह, अखिलेश राय, रामबृक्ष राय, रामसागर राय, बिपिन सिंह, डॉ० रविन्द्र साह, रामनारायण सिंह, रामवृक्ष महतो, मुकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago