Samastipur

को-ऑपरेटिव अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शुरू हुआ नामांकन प्रक्रिया, पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला ‘दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ के अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन मंगलवार तक चलेगा। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा कांग्रेस के वरीय नेता राम कलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष राम उदगार चौधरी ने सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय अपने समर्थकों के साथ पहुंच नामांकन किया।

नामांकन को लेकर बड़ी संख्या में एसडीओ कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इस मौके पर तीनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि घाटे में चल रही इस संस्था को वह उबार कर बाहर लाए हैं। आने वाले समय में इस बैंक की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

उधर नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए एसडीओ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चुनावी प्रक्रिया में पैक्स अध्यक्ष के अलावा स्वाबलंबी सहयोग समिति के सदस्य इसके मतदाता होते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago