Samastipur

न्यू टेक्नो मिशन नन्दनी का मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस समारोह 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी अनुमंडल के नन्दनी स्थित न्यू टेक्नो मिशन का तीसरा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय के संरक्षक रामाश्रय ठाकुर ने शिव शंकर ठाकुर, प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता व विद्यालय के प्राचार्य के साथ की। वहीं स्कूल की सचिव नीरू कुमारी ने सभी का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक सिर्फ शिक्षा ही नही देते वे समाज के निर्माता भी हैं। शिक्षकों को समाज के प्रति दायित्व को लेकर सचेत रहना चाहिए। वहीं निदेशक प्रो. मुकुंद ने ने भविष्य में डिजिटल क्लासरूम चलाने, जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही।

वहीं स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए सभी अभिभावको से सुझाव देने के लिए भी उन्होंने अपील किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक रजनीश कुमार झा, धनंजय, सृजनाा, प्रेमा शेरपा, सूरज छतर, राहुल कुमार, माधवी लता, प्रियंका सिंह, अपर्णा कुमारी, अमृता कुमारी, रूपम कुमारी सहित सभी शिक्षक का बेहतर योगदान रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago