Samastipur

होली बाद काम पर लौटने के लिए लोगों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, तत्काल के लिए भी हो रही मारामारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- होली में दिल्ली से लौटे लोगों को पुनः वापस जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। लोग तत्काल टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं लेकिन लोगों को तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रहा । 3 दिनों से तत्काल टिकट के लिए घूम रहे जितवारपुर कुंभरा के राजेश कुमार ने बताया कि आज पहला नंबर था बावजूद मुंबई के लिए टिकट वेटिंग मिला।

यही स्थिति बिशनपुर गांव के वीरेंद्र सिंह का था वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भी पिछले 3 दिनों से टिकट के प्रयास में है लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा। बताया गया है कि होली पर बड़ी संख्या में प्रदेश से लोग घर लौटे थे अब उन्हें वापस जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा खासकर दिल्ली मुंबई और महाराष्ट्र रूट पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत है।

लोगों को 15 अप्रैल के बाद ही कंफर्म टिकट मिलने की गुंजाइश नजर आ रही है। हालांकि रिजर्वेशन के कर्मियों का कहना है कि अगर दिल्ली रूट पर एक दो व्यक्ति की टिकट रहे तो वह कंफर्म हो ही जाता है। अधिकतर टिकट मे परिवार के सदस्यों का नाम होता है जिस कारण टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है, टिकट वेटिंग हो जाता है।

सुबह 6 बजे से ही लोग लगा लेते हैं लाइन

तत्काल टिकट के लिए लोगों को रत जग्गा करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं क्योंकि समस्तीपुर स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था की गई है लोगों को नंबर के हिसाब से लाइन में लगाया जाता है फल स्वरुप लोग पहला और दूसरा नंबर पाने के लिए देर रात ही स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और तड़के से ही लाइन में लग जाते हैं। खासकर देहाती इलाके से आने वाले लोग रात में ही समस्तीपुर पहुंच जाते हैं।

बाइट :

रेलवे टिकट सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली बाद भीड़ कंट्रोल के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेगुलर ट्रेनों में भीड़ है। लोग स्पेशल ट्रेनों का उपयोग करें, तो उन्हें टिकट जरूर मिल जाएगा।

-वीरेंद्र कुमार, रेलवे टिकट सूचना पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

9 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

15 घंटे ago