Samastipur

राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान चलाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस प्रभारी ई. आई पी गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए देश की परिसंपत्तियों को कौड़ी के दामों में बेच दिया तथा देश के कमेला वर्ग का पैसा जो विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं जीवन बीमा निगम में लगा हुआ है को अडानी की दो नंबरी कंपनी में निवेश किया गया जो आज डूबने के कगार पर है।

इसी प्रकार आडवाणी की सेल कंपनियों में आए 20000 करोड़ रुपए का हिसाब एवं श्रोत जानना जिसमें एक चीनी नागरिक शामिल हैं तथा प्रधानमंत्री का अडानी की घनिष्ठता एवं दोनों के बीच के रिश्ते आदि से संबंधित सबूत पेश कर पूछे गए सवालों से बचने के लिए संसद को सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा बाधित करना जो शर्मनाक घटना है। क्योंकि देश के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सत्तारूढ़ दल कार्यवाही में बढ़ा उत्पन कर रहा है, ताकि इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा सके।

इन्हीं मुद्दों पर प्रश्न पूछने के कारण गलत ढंग से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गई है। इन्हीं सवालों को लेकर तथा राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिनांक 29 मार्च से 8 अप्रैल 2023 तक सभी प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा ‘जय भारत सत्याग्रह’ के बैनर तले नुक्कर सभा का आयोजन किया जाएगा। 01 अप्रैल 2023 को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता, 3 अप्रैल 2023 से युवा कांग्रेस/छात्र कांग्रेस/अन्य प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टकार्ड अभियान, 15 से 20 अप्रैल 2023 को जिला स्तरीय ‘जय भारत सत्याग्रह’ एवं जिला कलेक्ट्रेट का घेराव आदि कार्यक्रम अनवरत चलते रहेंगे। प्रेस वार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की सचिव देवता देवी गुप्ता, ताजपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अब्दुल मलिक आदि लोग मौजूद थें।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

23 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

1 घंटा ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

11 घंटे ago