Samastipur

आम के पेड़ मंजर से लदे, मगर कीड़े बिगाड़ सकते है पूरा खेल, ये छोटी उपाय करेगी बचाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- आम के पेड़ों में इस साल मंजर देखकर किसानों में काफी खुशी है. लेकिन कीट ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. आम की डालियां मंजर से लदी पड़ी हैं. इस बार आए मंजर से किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है. मंजर को देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं. किसानों को लग रहा है कि मौसम अनुकूल रहा तो पिछले साल की तुलना में आम की पैदावार अधिक होगी. वहीं किसानों को मंजर में लगने वाली कीटों ने परेशान कर दिया है. पिछले कुछ सालों में मंजर में कीट लगने एवं मौसम अनुकूल नहीं रहने से पैदावार में कमी होती रही है. हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसमी कीटों का प्रकोप बढ़ा है.

पिछले कुछ सालों से उत्पादन में कमी

मार्च के आते ही गर्मी का भी फसलों पर प्रकोप बढ़ गया है. गर्मी की वजह से फसलों में कीड़े लग रहे है, जो फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकते है. पिछले कुछ सालों से आम के उत्पादन में कमी आयी है. समस्तीपुर के कुछ किसानों का कहना है कि प्रत्येक साल जिस तरह से पेड़ों में मंजर आते हैं, उस अनुपात में फल नहीं लगते हैं. कभी आंधी-तूफान तो कभी- कभी बेहिसाब गर्मी से फसल प्रभावित होती है. मालूम हो कि कुछ पेड़ों पर एक साल के अंतराल के बाद ही मंजर आते हैं. इसके कारण उपज में कमी हो रही है.

फल आने के बाद किसान बेच देते बगीचे

आम के पेड़ों में मंजर आने के बाद ही फलों के खरीदार जुटने लगते हैं. मंजर देखकर ही पेड़ बगान की बोली लगायी जाती है. अधिकांश किसान मंजर आने के बाद ही अपने बगान बेच देते हैं. इससे उन्हें अच्छा दाम भी मिल जाता है और किसानों की जबावदेही भी खत्म हो जाती है. लेकिन फसलों को नुकसान होने से खरीदारों को नकसान का सामना करना पड़ता है. इसलिए आम के पेड़ की मंजर से देखभाल भी बहुत जरूरी है. इसके लिए कीटनाशक का प्रयोग किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

2 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

4 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

10 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

20 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

20 घंटे ago