Samastipur

थोड़ी देर में समस्तीपुर जिले के 23 केंद्राें पर शुरू हो जाएगी 68वीं BPSC की परीक्षा, 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को एक पाली में सुबह 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इसके सफल संचालन के लिए सरकारी शिक्षक संस्थान वाले केंद्रों में वहां के प्रधान को केंद्राधीक्षक व शिक्षक को वीक्षक बनाया गया है। जबकि गैर सरकारी संस्थान वाले केंद्र पर किसी सरकारी पदाधिकारी को या राजकीय विद्यालय के एचएम को केंद्राधीक्षक बनाया गया है।

बताया गया है कि परीक्षा में 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके बारे में डीईओ मदन राय ने बताया कि बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में सहयोग के लिए लेखक सहयोगी दिया जाएगा। वहीं प्रतिघंटा 20 मिनट के हिसाब से पूरी परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह लेखक सहयोगी परीक्षा केंद्र में मौजूद सहयोगी के पैनल में से दिव्यांग अभ्यर्थी स्वयं चयनित करेंगे। जो मैट्रिक से उपर व परीक्षा से कम योग्यता रखने वाला होगा।

11 बजे के बाद केंद्रों पर छात्रों को नहीं मिलेगी एंट्री : डीएम

कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में शनिवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने 68 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा व मैट्रिक परीक्षा के लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रों पर बीपीएससी के छात्रों का प्रवेश 9.30 सुबह से शुरू कर 11 बजे तक ही कराने का निर्देश दिया। वहीं 11 बजे के बाद किसी भी छात्र का प्रवेश परीक्षा केंद्र में नही देने की बात कही। साथ ही कहा कि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में संस्थान की अपनी घड़ी रहेगी।

इन केंद्रों पर ली जाएगी परीक्षा :

बताया गया कि जिला मुख्यालय के महिला कॉलेज, समस्तीपुर कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, बीआरबी कॉलेज, डॉ. एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर, आरएसबी इंटर विद्यालय, तिरहुत अकादमी, श्रीकृष्णा उवि जितवारपुर, बालिका उवि काशीपुर, बालिका उवि घोषलेन, रेलवे गोल्फ फील्ड उमावि, एसएस उवि मुक्तापुर, पीआर इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

30 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

45 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

8 घंटे ago