Samastipur

रोसड़ा में शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट के बाद पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिड़हा पश्चिम गांव के साजन कुमार दास के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि साजन को पत्नी संजू देवी से शराब के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शनिवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई। परिवार के लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद साजन अपने भाई के साथ काम पर चला गया। हालांकि रास्ते से पुनः वह वापस घर लौट आया। बताया गया कि घर पर लौटने के बाद साजन को उसकी पत्नी से पुनः विवाद हो गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

लोगों ने बताया कि इसी घटना के बाद साजन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हल्ला होने पर उसे लोग शहर के एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। हालांकि परिवार वाले उसे दूसरी प्राइवेट क्लीनिक में ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हालांकि चर्चा यह भी है कि युवक की मौत पत्नी की पिटाई के कारण हुई है।

उधर रोसड़ा के थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण अभी नजर नहीं आ रहा है। युवक के शरीर पर जख्म के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही जानकारी मिल सकेगा। बहरहाल इसमें यूडी केस दर्ज किया गया है। उधर मृतक के परिजन लालटून दास ने सदर अस्पताल में बताया पति-पत्नी के बीच मारपीट के बाद ग्लानी से साजन ने जहर खाकर जान दे दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago