लगातार चले तेज पछिया हवा के कारण चार दिनों से रात व सुबह में ठंड से राहत नहीं, 10 डिग्री से नीचे है न्यूनतम पारा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चले तेज पछिया हवा के कारण बीते चार दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। इस कारण अधिकतम तापमान के बढ़ने के बावजूद अभी रात व सुबह की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.3 व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था।

उसके बाद तीन दिनों तक 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तीन दिनों तक चली पछिया हवा के कारण दोनों तापमान में गिरावट आई। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे आ गया। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहकर 27 डिग्री सेल्सियस।

new file page 0001 1

जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहकर 10 डिग्री के नीचे रहकर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 97 व दोपहर में 46 फीसदी रही। जबकि 1.8 किमी की मंद रफ्तार से पछिया हवा चली।

1 840x760 1

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में बीते दिनों लगातार चले तेज पछिया हवा के कारण तापमान में गिरावट मौजूद ही है। जिससे रात व सुबह में अभी भी ठंड का एहसास बना हुआ है। आगामी तीन-चार दिनों तक इससे राहत की उम्मीद नहीं है। उसके बाद दिन व रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20230202 WA0154

Post 193 scaled

20201015 075150

Leave a Reply

Your email address will not be published.