Samastipur

विद्यापतिनगर में बीते शाम गोलीबारी की घटना का SP ने किया उदभेदन, चार बदमाश को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भजनगामा गांव में रविवार की देर शाम हुई गोलीबारी मामले का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है। इसकी जानकारी सोमवार को दलसिंहसराय थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी विनय तिवारी ने दी है। घटना को लेकर उन्होंने बताया कि विद्यापतिनगर थानान्तर्गत गढ़सिसई टोले भजनगांमा वार्ड संख्या तीन में शाम के छह बजे अपराधियों द्वारा मिठन गिरी के दरवाजा पर गोलीबारी किया गया। जिसमें मिठन गिरी के पुत्र रोहित गिरी के जांघ के पास गोली लगते हुए बाहर निकल गया।

इसी क्रम में मन्दिर से पूजा कर लौट रहे अर्जुन गिरी के पुत्र उदय गिरी को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसका ईलाज वर्तमान में पटना में चल रहा है। घटना का मुख्य कारण बताया जाता है कि 18 फरवरी को शिव बारात के दौरान राम बालक पाठक के साथ मारपीट किया गया था। वहीं पूर्व में भी विवाद की बात प्रकाश में आई है।

उक्त घटना को लेकर जख्मी उदय गिरी के पिता अर्जुन गिरी के द्वारा आठ नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। छापेमारी के कम में चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी शिवम् चौधरी उर्फ कारबाबू के पास से एक लोडेड पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

घटना में शामिल अन्य फरार अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक निवासी संजय चौधरी के पुत्र शिवम चौधरी उर्फ कारबाबू, स्व० दयानंद पाठक के पुत्र किशोर कुमार पाठक, सोयरा निवासी तेजनारायण राय के पुत्र संजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार राय, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई टोले भजनगामा निवासी श्याम पाठक के पुत्र अमीत पाठक शामिल है।

छापेमारी दल में दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय, दलसिंहसराय पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष, प्रसुजय कुमार, दारोगा राजन कुमार, शम्भूनाथ सिंह, मजुला मिश्रा, जवाहरलाल राम, आफताब अहमद खां, निसार अहमद खां, एएसआई शम्भु सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुरेश दूबे, रविन्द्र कुमार सिंह, सिपाही देवेन्द्र कुमार, राहुल कुमार शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago