Samastipur

समस्तीपुर: ATM मशीन को तोड़ में चोरी का प्रयास, तोड़फोड़ के बावजूद कैश बॉक्स नहीं निकाल पाए बदमाश 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार स्थित इंडिया वन की एटीएम से चोरों ने मंगलबार की रात्रि कैश चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर एटीएम के कैश बॉक्स को नहीं निकाल पाए। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकले।

लोगों ने एटीएम को खुला देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चोरों की संख्या कितनी थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एटीएम से चोरी का प्रयास विफल होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, घटना की सूचना पाकर एटीएम एजेंसी के कर्मी गुड्डू कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

क्षतिग्रस्त एटीएम काे देख ऐसा लग रहा है कि चोरों ने कैश निकासी के लिए गैस कटर का प्रयोग किया हाे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही पता चलेगा कि चोरों की संख्या कितनी थी और एटीएम काटने के लिए किस हथियार का प्रयोग किया गया है। बताया जाता है कि प्रखंड में ऐसे कई एटीएम हैं जहां सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं। ऐसे में एटीएम सुरक्षित नहीं है।

कई बैंकों ने एटीएम से सुरक्षा गार्ड को हटा लिया है। मऊ बाजार स्थित एटीएम में भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और एटीएम से कैश चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोरों को सफलता नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि लोकल युवकों ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एटीएम अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई है। सीसीटीवी देखने के बाद ही चोरों की संख्या की जानकारी मिल पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago