Bihar

इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया, बजट 2023 में बिहार के हाथ खाली, तेजस्वी ने बताया-निल बटे सन्नाटा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया. सरकार ने अलग-अलग वर्गों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. इस बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आ गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आम बजट में बिहार को ठगा गया है. बिहार के साथ जुमलेबाजी की गई. उन्होंने साफ कहा कि इस बार भी भाजपाइयों ने बिहार को ठगने का काम किया है.

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें सिर्फ जुमलेबाजी की गई है जो वर्ष 2014 से ही जारी है. उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे. 2022 में सबको आवास देंगे. 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे. अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी. BJP को 100% सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा.

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करते हैं और जनता का ध्यान भटका देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश करते हैं. ये लोग पूरे तरीके से इतिहास को बदलने का काम कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है. बिहार के लोग होशियार हैं इस बात को भली-भांती समझते हैं. आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग काफी परेशान हैं. हर चीज की कीमत बढ़ी है. महंगाई बढ़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है.

इससे पहले बजट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है. सीएम ने कहा कि वो अभी बजट देखें ही नहीं है. अभी अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं, जब वो वापस ऑफिस जाएंगे तो इसको देखेंगे. वहीं सीएम ने वित्त मंत्री विजय चौधरी को बुलाया और पूछा कि आप जो मीटिंग में कहे थे कुछ मिला? इस पर विजय चौधरी ने कहा कि एक भी चीज नहीं मिला. दरअसल समाधान यात्रा के तहत सीएम आज सुपौल में हैं.

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया. सरकार ने अलग-अलग वर्गों के लिए कई बड़े एलान किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सधारकों को बड़ी राहत दी है. अब 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. वित्त मंत्री ने बजट में नया आयकर स्लैब पेश किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि मुफ्त खाद्यान योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. अब लोगों को जनवरी 2024 तक मुफ्त खाद्यान योजना के तहत प्रति यूनिट 5 किलो अनाज मिलता रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

6 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

12 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

13 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

13 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

13 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

14 घंटे ago