Samastipur

विभूतिपुर में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ मारपीट खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया घाट गांव में चचेरे भाईयों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में कई लोग आपस में लाठी-डंडे से एक दूसरे को पीटते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्टेशन रोड मोहल्ले के सुरेश महतो और राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर सुरेश महतो राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा पूर्व से कब्जा की गई जमीन पर पशु बांधने के लिए पहुंचे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी और डंडे से प्रहार करते हुए दिख रहे हैं। इस घटना में सुरेश महतो, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के अलावा दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

सभी घायलों को विभूतिपुर के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर चचेरे भाइयों के बीच हो रहे इस घटना का वीडियो भी वहां मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग एक दूसरे पर डंडे से प्रहार कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

8 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

8 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

14 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

14 घंटे ago