समस्तीपुर :- मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में एक प्रेस लिखे कार और एक पिकअप पर लदे शराब को वाहन सहित जब्त किया गया है।
मौके से पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी है। पुलिस के द्वारा जब्त शराब की मात्रा कुल 104 कार्टन बतायी गई है।
इस बाबत मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि आदर्शनगर मोहल्ले के आसपास शराब कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर स्थल को चिन्हित करते हुए पुलिस बल की एक टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया गया था। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर एक घर में छापेमारी की और वहीं पर खड़ी एक कार और पिकअप पर भारी मात्रा में लदा हुआ विदेशी शराब बरामद किया गया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…