समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड में ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी महेंद्र महतो के पुत्र ट्यूंकल कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी की पहचान घूरना सरायरंजन के योगेंद्र ईश्वर के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमाॅर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि ट्विंकल की शादी 10 मार्च को होनी थी। शादी की खरीदारी को लेकर वह समस्तीपुर बाजार आया हुआ था। खरीदारी के बाद वह समस्तीपुर बाजार से वापस गंगापुर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर में चौक से उसकी ठोकर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं, एक योगेंद्र ईश्वर नामक व्यक्ति भी ठोकर से जख्मी हुआ। हल्ला होने पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने दीपांकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि ट्विंकल की शादी आज ही होनी थी। लेकिन पाटीदार में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण शादी का डेट बढ़कर 10 मार्च हो गया था। शादी समारोह की खरीदारी को लेकर वह बाजार आया हुआ था। बाजार में कपड़ा एवं अन्य सामान की खरीदारी कर वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। दूसरी और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमाॅर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…