Bihar

तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए तोहफा, गुजारे के लिए 10 की बजाए अब 25 हजार देगी सरकार

बिहार में तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को अब 25 हजार रुपए गुजारा भत्ता दिया जाएगा. अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत बिहार सरकार तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को सहायता राशि के तौर पर पहले 10 हजार रुपये देती थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दिया गया है.

जीविका योजना की मदद से सशक्त हुई महिलाएं

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जीविका योजना की मदद से महिलाओं में आत्मबल और आत्मसम्मान का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि इस योजना से सामाजिक स्तर पर महिलाओं की स्थिति सशक्त हो चुकी है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीविका के अंतर्गत अब तक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है. वहीं, एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया है. विजय चौधरी ने कहा कि 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है.

UPSC-BPSC की तैयारी के लिए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए क्रमशः 1 लाख और 50 हचार की राशि दी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

25 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago