Samastipur

रोसड़ा में मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचे छात्र के पास मिला गोली का खोखा, केंद्राधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में मैट्रिक की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी के पास से शुक्रवार को दूसरी पाली में गोली का खोखा मिलने से केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। केंद्राधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने उक्त परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षार्थी की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर गांव के रहने वाले के रूप में की गई है। वह श्री कृष्णा उच्च विद्यालय का छात्र बताया गया है।

बताया गया है कि रोसड़ा के शशि कृष्णा महाविद्यालय थतिया पर दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर छात्रों को प्रवेश दिलाया जा रहा था। इसी दौरान जांच में छात्र के पेंट के जेब से 7.65 बोर की गोली का खोखा मिला। खोखा मिलते ही परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल वहीं छात्र के नाबालिग होने के कारण पुलिस कुछ भी बताने से परहेज करती रही। शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।द्वारा छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छात्र को गिरफ्तार कर रोसड़ा थाने ले आई, जहां पुलिस द्वारा छात्र से घंटों पूछताछ की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago