समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 21-22 फरवरी को बादल छा सकते हैं। वहीं आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 18-22 फरवरी का पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
हालांकि 21-22 फरवरी के आसपास बादल आ सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ यह 28-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री की वृद्धि के साथ 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि पूर्वानुमान अवधि में औसतन 4-6 किमी की रफ्तार से आगामी दो दिनों तक मुख्य रूप से पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…