Bihar

बिहार IPS विवाद: विकास वैभव ने 7 पन्नों में दिया कारण बताओ नोटिस का जवाब, डीजी पर लगाए आरोपों पर अब भी कायम

शुक्रवार को IPS अधिकारी विकास वैभव ने DG शोभा अहोटकर के हुए विवाद में गृह विभाग को अपना जवाब भेज दिया है. DG शोभा अहोटकर के साथ हुए विवाद मामले में उन्होंने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने अपना जवाब गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी चैतन्य प्रसाद के हाथों में सौंपा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कई पन्नों में लिख कर अपना जवाब दिया है. हालांकी उन्होंने अपने पक्ष में कौन सी बातें लिखी हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

गृह विभाग को सौंपा अपना जवाब

बता दें कि विकास वैभव के उपर विभाग के बातों को सार्वजनिक करने और अपने सीनियर अधिकारी व होमगार्ड और फायर सर्विसेज की DG शोभा अहोटकर के नाम को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में गृह विभाग ने राज्य सरकार की तरफ से 11 फरवरी को उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में विकास वैभव से ये पूछा गया था कि कर्तव्यहीनता मानते हुए उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए? गृह विभाग ने इस मामले में विकास वैभव को जवाब देने के लिए 7 दिनों का समय दिया था.

दिए गए समय से एक दिन पहले जवाब

हालांकि, अपना जवाब देने के लिए विकास वैभव में विभाग से कम से कम 14 दिनों का समय मांगा था, पर उन्हें 7 दिन का समय ही मिला नहीं. जिसके बाद विकास वैभव ने विभाग द्वारा दिए समय के एक दिन पहले ही विभाग को अपना जवाब सौंप दिया है. बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत 9 फरवरी के हुई थी, जब विकास वैभव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रतिदिन DG मैडम (शोभा अहोटकर) के मुख से अनावश्यक ही गालियां ही सुन रहा हूं. यात्री मन आज वास्तव में ही द्रवित है. दरअसल, IPS विकास वैभव भी शोभा अहोटकर के विभाग होमगार्ड और फायर सर्विसेज में IG हैं.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

39 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

56 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago