समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा उपकारा में कैदियों से मारपीट के बाद एक कैदी को रविवार की सुबह रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी भर्ती की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर घाट वार्ड संख्या-10 निवासी अरविंद कुमार के रूप में की गई है।
बताया गया है कि अरविंद लूट के एक मामले में रोसड़ा उपकार में बंद है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह उपकारा के अंदर किसी बात को लेकर कैदियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया गया।
उधर उपकारा से अस्पताल लगाए गए बंदी अरविंद का आरोप है कि इस दौरान जेल के सिपाहियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी स्थिति बिगड़ने पर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। अगर इस मामले पर रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रोसड़ा थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि जेल के अंदर मारपीट की जानकारी मिली है, एक जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…