Bihar

बिहार: सेक्सटॉर्शन के शिकार पूर्व DPO का सुसाइड नोट मिला, परिजन डरे; नोट में पत्नी से इमोशनल इजहार, 12 दिनों बाद सुराग नहीं

5 फरवरी की दोपहर से ट्रेसलेस मधुबनी डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा ने मधुबनी से लापता होने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने सेक्सटॉर्शन का जिक्र किया है। इसके साथ ही पत्नी से बहुत प्यार करने की बातें भी लिखीं।

4 फरवरी की रात वे मधुबनी से मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना स्थित अयाचीग्राम आवास पहुंचे। इसके अगले दिन वे आवास से निकलने के बाद लापता हो गए।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट लिखने के तत्काल बाद उन्होंने काेई गलत कदम नहीं उठाया है। मधुबनी से मुजफ्फरपुर आकर रात भर घर पर रुके।

पटना में नजर आए थे DPO

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पटना में भी बस से उतर कर पैदल जाते देखा गया है। इससे यह संभावना बन रही है कि किसी धार्मिक स्थान पर चले गए हाें। लापता हाेने के बाद से एक बार भी मोबाइल ऑन नहीं हुआ है।

इधर, समय बीतने के साथ लापता डीपीओ के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। शनिवार की शाम में डीपीओ की पत्नी ने अहियापुर थानेदार से मिल कर बरामदगी की गुहार लगाई।

डीपीओ की पत्नी का कहना है कि पुलिस की यह दलील है कि मोबाइल जब तक चालू नहीं हाेगा, ट्रेस कैसे होगा। जबकि, मेरा कहना है कि पहले के जमाने में जब मोबाइल नहीं था ताे पुलिस कैसे पता लगाती थी। हम लाेगाें की स्थिति काेई समझने वाला नहीं है।

राजस्थान के भरतपुर से मांगा जा रहा थी सेक्सटॉर्शन

पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह की पहचान कर ली है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस टीम राजस्थान के भरतपुर में कैंप कर रही है। भरतपुर से ही पूरे देश में न्यूड वीडियो कॉल कर लाेगाें काे ब्लैकमेल किया जा रहा है। गिरोह डीपीओ से 11 व 21 हजार रुपए खाते में मंगाने के बाद आगे भी डिमांड कर रहा था।

जिसे पूरा करने से डीपीओ ने इनकार कर दिया। जिस खाते में पैसा डाला गया और जिस मोबाइल से न्यूड ​​​​​वीडियो कॉल किया गया, उसकी पड़ताल के बाद गिरोह का पुलिस ने पता लगा लिया। इसके बाद 13 फरवरी काे मुजफ्फरपुर पुलिस टीम भरतपुर पहुंची। भरतपुर पुलिस ने गिरोह में शामिल कई लड़के-लड़कियों का फोटो भी मुजफ्फरपुर पुलिस काे उपलब्ध कराया है।

सभी बिंदुओं पर काम कर रही पुलिस टीम

इधर, एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि डीपीओ के लापता होने के मामले में पुलिस टीम सेक्सटॉर्शन व लापता दोनों बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके लिए एक टीम पटना में डीपीओ की खोजबीन कर रही है और दूसरी टीम राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सेक्सटॉर्शन से जुड़े बदमाशों की जानकारी जुटाने में जुटी है। कुछ क्लू मिला है, उस पर पुलिस टीम काम कर रही है। उन्होंने सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

20 घंटे ago