समस्तीपुर/रोसड़ा :- अपनी ही छोटी ननद से शादी रचाने वाली शुकला देवी ने रोसड़ा थाने पर पुलिस से मदद मिलता नहीं देख सिर फोड़ डाला। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों द्वारा ही उसे रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुकला रोती बिलखती ननद सोनी को वापस करा देने की हाथ जोड़कर गुहार लगा रही थी।
शुकला का कहना था कि कल जो पुलिस वाले मदद की बात कर रहे थे आज वह उसे पागल कह रहे हैं। अगर उसे सोनी नहीं मिली तो वह अपनी जान इसी तरह दे देगी। बाद में शादी का जोड़ा लेकर खुद ही ननद को खोजने के लिए निकल पड़ी।
इस दौरान उसका पति प्रमोद भी उसके साथ था। प्रमोद से जब पूछा गया कि उसकी पत्नी ने उसकी ही बहन से शादी की है, उसे बुरा नहीं लग रहा है। तो उसका कहना था जिसमें उसकी पत्नी खुश है वही करें। मुझे कोई परेशानी नहीं।
आपको बता दें कि भोजा गांव की रहने वाली प्रमोद दास की पत्नी शुकला देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। और दोनों ने छह माह पूर्व एक दूसरे से शादी कर ली। और धरहा गांव में किराये के मकान में रहने लगी। 2 दिन पूर्व शुकला थाना पहुंचकर आवेदन दिया कि उसकी ननद सोनी जिससे उसने शादी की थी उसकी बड़ी ननद उषा देवी अपने लोगों के साथ पहुंचकर उसका अपहरण कर ले गई है।
वहीं रोसरा थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, जिस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला, थाना पहुंची थी। अचानक उसने दीवार से सिर टकरा कर फोड़ लिया, बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
वीडियो…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…