Samastipur

समस्तीपुर: बेटी से 6 वर्षों तक यौन शोषण मामले में शिक्षक पिता को 20 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना भी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रोसड़ा के बहुचर्चित वीडियो वायरल मामले में 9 महीने के अंदर एडीजे-6 सह विशेष न्यायधीश पोक्सो कोर्ट कैलाश जोशी ने शुक्रवार को बेटी से छह वर्षो से यौन शोषण के आरोपी शिक्षक रविंद्र झा रोसड़ा निवासी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

साथ ही कोर्ट ने धारा 376 व 6 पोक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए दोनों में 50-50 हजार कुल एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर दोनों मामले में 6-6 माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस मामले में शिक्षक का भांजा हसनपुर पटसा गांव निवासी माधव मिश्रा को भी दोषी पाया गया। हालांकि उसे जेल में बिताये अवधि को सजा मान कर मुक्त कर दिया गया। चुकी इस पर आरोप था कि वह मामले को जानता था।

विशेष लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट विनोद कुमार ने बताया कि गत वर्ष मई महीने में रोसड़ा के रहने वाले शिक्षक रविंद्र झा पर उनकी सगी पुत्री ने छह सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद महिला थाने में 5 मई को 28/22 मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

इस मामले में तत्कालीन एसपी ने स्पीडी ट्रायल के तहत कोर्ट से सजा दिलाने की अपील की थी। कोर्ट ने इस मामले में पीड़ित का बयान, साक्ष्य व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता रविंद्र झा को धारा 376 भादवि व 6 पोक्सो एक्ट में दोषी पाया। जिसके बाद 20 वर्ष सजा सुनाई गई।

बताते चलें कि पिछले वर्ष मई महीने में सोशल मीडिया पर शिक्षक पिता के करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद हरकत आयी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में महिला थाने में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago