Samastipur

सवारी ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा लिए जाने का हुआ विरोध, बुजुर्गो की रियायत सेवा शुरू किये जाने की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन से खुलने वाली विभिन्न सवारी ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा लिए जाने के विरोध में सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआई के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना कर रहे थे।

इससे पूर्व लोगों ने शहर के सीपीआई कार्यालय से शहर में जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई डीआरएम कार्यालय पहुंची। डीआरएम कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के वरिष्ठ नेता रामचंद्र महतो ने कहा कि करीब तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में समस्तीपुर स्टेशन से खुलने वाली कई सवारी ट्रेनों तंगी के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा लिया जाने लगा।

उस समय यह घोषणा की गई थी कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों से पुनः पुराना किराया लिया जाएगा। लेकिन करीब 3 वर्ष गुजर जाने के बावजूद यात्रियों से अब तक सवारी ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा लिया जा रहा है। जिससे दैनिक यात्री की स्थिति खराब है। पूर्व में जिस जगह के लिए यात्रियों को 10 रुपए देने होते थे अब यात्री को 30 रूपये देना पड़ रहा है।

वहीं कोरोना काल के दौरान ही यात्रियों को मिलने वाले रियायत को खत्म कर दिया गया था, जो अब तक बहाल नहीं किया गया है। सरकार बुजुर्ग यात्रियों को मिलने वाले रियायत पुनः बहाल करें। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार रेलवे को एक के बाद एक निजी हाथों में सौंप रही है। निजीकरण के कारण रेलवे की स्थिति चरमरा गई है। सरकार रेलवे का निजीकरण करना बंद करें। इस सभा को सुरेंद्र कुमार के अलावे शत्रुघ्न पणजी, अवधेश कुमार आदि बड़ी संख्या में सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago