Samastipur

समस्तीपुर में वॉल पुट्टी लदे ट्रक से 20 लाख रुपये मूल्य के 412 कार्टून विदेशी शराब पकड़ाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केवस निज़ामत गांव के पास से गुरुवार की रात मद्य निषेध पटना और मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में वॉल पुट्टी से लदे ट्रक से करीब 20 लाख रुपए का 412 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से एक कारोबारी और एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि ट्रक झारखंड के दुमका से शराब की डिलीवरी देने के लिए समस्तीपुर पहुंचा था। यह कार्रवाई मद्य निषेध पटना की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दिया। गिरफ्तार की पहचान झारखंड राज्य के गोड्डा ज़िले के जाकुण्डर गांव थाना देवदार निवासी आजाद अंसारी के पुत्र सुफियान अंसारी उर्फ शमशेर अहमद और कारोबारी उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव निवासी रामबली राय के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मुफ्फसिल पुलिस को सुबह सूचना मिली कि दलसिंहसराय की ओर से वॉल पुट्टी लोडेड ट्रक पर शराब आ रही है, जिसकी डिलीवरी उजियारपुर के एक युवक ने लिया है और उसे केवस निजामत स्थित चौर में अनलोड करने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने बिशनपुर और हकीमाबाद रोड में ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक पर विदेशी शराब मिली। जिसके बाद ट्रक में सवार चालक और कारोबारी को गिरफ्तार कर मुफ्फसिल थाने ले जाया गया।

वहीं इस मामले में मद्य निषेध की तीन सदस्यीय टीम द्वारा बारी-बारी से दोनों से पूछताछ की गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सरगना झारखंड राज्य के दुमका निवासी ने ट्रक चालक को ये बोलकर समस्तीपुर भेजा था कि ट्रक पर वालपुट्टी है इसे बिहार के समस्तीपुर ज़िले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अनलोड करना है। मुफ्फसिल पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

52 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago