Bihar

विधायक के घर चोरी हुई…तो बिहार पुलिस की फुर्ती देखिए:24 घंटे में ढूंढ निकाले सुधाकर सिंह के जूते, नल और बल्ब; 2 आरोपी भी पकड़े

कौन कहता है कि बिहार पुलिस किसी से कम है। बात माननीयों की हो तो पुलिस का एक्शन देखिए। पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर गुरुवार को चोरी हुई। चोर सुधाकर सिंह के जूते, नल और बल्ब ले गए। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुधाकर सिंह के जूते, नल और बल्ब तो बरामद किए। 2 आरोपियों को भी पकड़ लिया।

बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर पर बुधवार रात को चोरों ने चोरी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए नल और बल्ब को बरामद कर लिया।

पुलिस ने चोरों को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। थानेदार सुजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। इसमें गिरफ्तार चोर प्रिंस मिश्रा मूल रूप से सीतामढ़ी के रिंग थाना क्षेत्र के मकसुनपुर का रहने वाला है।

प्रिंस कुमार अभी बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिर स्थित काठपुल में रहता है। प्रिंस ने सारा चोरी किया हुआ सामान एलसीटी घाट गेट संख्या 51 के समीप बर्तन दुकानदार धीरज को बेचा था। इस मामले में पुलिस ने धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस संबंध में आगे पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

चोरों ने नल, बल्ब, जूते, बर्तन चुराए थे

सुधाकर सिंह के निजी सहायक उमा शंकर शर्मा ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। उमाशंकर शर्मा ने भास्कर को बताया कि वे बुधवार को दिन में 11 बजे आवास से निकले और रात के समय जब लगभग 10 बजे आए तो पाया कि कई सामान गायब हैं। चोरों ने कई खोल लिए। इसी के साथ जूते, बर्तन, बल्ब की चोरी हुई है।

ऐसे में तो लॉक तोड़कर घुस कर हत्या भी हो सकती है- सुधाकर सिंह

चारों ने फाइल या जरूरी कागजात की भी चोरी की है कि नहीं इसे देखा जा रहा है। विधायक सुधाकर सिंह ने भास्कर से कहा कि एमएलए भवन की गुणवत्ता ऐसी है कि इसमें दरवाजे का लॉक तोड़ कर चोर घुस जा रहे हैं। यहां ताला लगाकर कहीं जाना भी सेफ नहीं है।

विधायक आवास को सेफ जोन माना जाता है लेकिन वहां की ऐसी स्थिति है। जहां सैकड़ों की संख्या में एमएलए रहते हैं, उस एमएलए परिसर का ये हाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तो कोई व्यक्ति लॉक तोड़कर घुस सकता है और हत्या भी कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

5 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

1 दिन ago