Samastipur

समस्तीपुर में टोटो चालक की पुलिस ने की पिटाई, घटना से आक्रोशित लोगों ने दरोगा की जमकर कर दी धुनाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में खाकी की दबंगई का एक और वीडियो सामने आया है जहां टोटो चालक की पिटाई से नाराज लोगों ने दरोगा की जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मथुरापुर ओपी में तैनात सबइंस्पेक्टर उमाकांत राय गस्ती में निकले थे। इस दौरान झिल्ली चौक के पास जाम लगी थी। जाम हटाने के दौरान उनके द्वारा एक टोटो चालक की पिटाई कर दी गई।

पुलिस की पिटाई से टोटो चालक जख्मी हो गया। टोटो चालक के शोर-शराबे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सबइंस्पेक्टर की धुनाई कर दी। बाद में कुछ स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया और दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस मामले पर फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago