Samastipur

समस्तीपुर में LIC एजेंट की क्षत-विक्षत अवस्था में शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एलआईसी एजेंट का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मगरदही खरीदाबाद के अनिल कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि मृतक बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। देर रात तक घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। आज सुबह मृतक का शव दूधपुरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे से क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

घटनास्थल से मृतक का साइकिल, बैग और मोबाइल के दो सिम कार्ड भी गायब हैं, जबकि मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही मौजूद था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के भाई का बताना है कि एलआईसी एजेंट ब्याज पर पैसा लगाने का काम करता था।

संभवत रुपए के तगादा किए जाने को लेकर इसकी हत्या की गई होगी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

10 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

58 मिनट ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

1 घंटा ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago