समस्तीपुर :- समस्तीपुर में शनिवार रात बदमाशों ने JDU नेता के घर पर पर्चा फेंका रंगदारी मांगी। नेता से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। मामले जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर वार्ड 3 मोहल्ला से सामने आया। जहां शनिवार रात बदमाशों ने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पर पर्चा फेंका। जिसमें रंगदारी की राशि नहीं दिए जाने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी गई।
भेजे गए पर्चा में पिस्टल की गोली से फायरिंग का स्केच बनाया गया। पर्चा मिलने की सूचना के बाद परिवार के अलावा आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, घटना की सूचना पर बंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा कि मुरादपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार पोल्ट्री कारोबारी हैं। साथ ही वह जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। रविवार सुबह जब उनकी नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि उनके घर के कैंपस में एक पर्चा फेंका हुआ है। पर्चा उठाया तो वह दंग रह गए। पर्चा में 50 लाख रंगदारी की मांग की गई थी।
पर्चा पर नीचे पिस्टल से गोली फायर किए जाने का स्केच बना हुआ था। जिसे पूरा परिवार दहशत में आ गया। दबी जुबान से स्थानीय लोगों ने नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंकने की भी बात कहीं। हालांकि तत्काल मामले की जानकारी बंगरा पुलिस को दी गई है।
बंगला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर इस घटना की सूचना इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जदयू नेता के घर पर जुट गई। मामले की जानकारी होने पर मोरवा के पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद भी मौके पर पहुंचकर परिवारिक सदस्यों का हालचाल जाना। साथ ही बंगरा पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…