Samastipur

समस्तीपुर के दो बड़े हार्डवेयर और फर्नीचर के प्रतिष्ठानों पर आज भी आयकर विभाग का सर्वे जारी, टैक्स चोरी आ सकती है सामनें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- आयकर विभाग की टीम ने समस्तीपुर शहर के बाजार समिति के पास दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया। इसमें मेसर्स अजंता स्टील और मेसर्स अंकित स्टील शामिल हैं। अजंता स्टील का ही अजंता फर्नीचर प्रतिष्ठान है। मालिक का नाम निर्दोष कुमार हैं। इनकी तीन दुकानें और एक गोदाम की जांच की गयी।

एक दुकान बाइपास पर भी स्थित है, जो उनके बेटे के नाम से है। वहीं, अंकित स्टील के मालिक का नाम अभय कुमार है। ये मुख्य रूप से हार्डवेयर से जुड़े सामान का व्यवसाय करते हैं। इनकी दुकान और गोदाम की जांच की गयी। गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ यह सर्वे अगले दिन शुक्रवार तक जारी है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की कर गड़बड़ी सामने आई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि इनके पास से लाखों की टैक्स चोरी सामने आ सकती है।

अब तक की जांच में इन व्यापारियों के पास से कई माध्यमों में निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनका मिलान इसकी आय और उसके आधार पर देने वाले कर से किया जाएगा। इन्होंने कुछ नई दुकानों के अलावा जमीन के कई प्लॉट खरीदें हैं, लेकिन इनके एवज में कर नहीं दिया है। इसकी समुचित जांच की जा रही है। इन सभी के स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक में मौजूद सामान, सेल रजिस्टर से लेकर अन्य चीजों की जांच चल रही है। इसमें व्यापक स्तर पर अंतर सामने आ रहा है।

इस आधार पर कर में अनियमितता सामने आना तय माना जा रहा है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कर में हेराफेरी का पूरा आंकड़ा सामने आयेगा और इसके आधार पर इनके खिलाफ वास्तविक कर समेत जुर्माना निर्धारित होगा। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक सर्वे जारी था।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

10 घंटे ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

17 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

18 घंटे ago