Samastipur

समस्तीपुर: छात्रों के जज्बे को सलाम, कोई बैसाखी तो कोई पैर में लगे प्लास्टर के साथ पहुंचा परीक्षा केंद्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में इंटर परीक्षा को लेकर छात्रों में गजब का जज्बा देखा गया। शहर के संत कबीर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर जहां दोनों पैर से विकलांग श्याम वैशाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा, तो वहीं कल्याणपुर का गौतम कुमार सड़क हादसे में घायल होने के बावजूद अस्पताल से परीक्षा देने आया।

इन दोनों परीक्षार्थियों के जज्बे को देखकर वहां तैनात पुलिस और मजिस्ट्रेट भी उनके प्रति सहयोग की भावना अपना रहे। वैशाखी के सहारे आ रहे उक्त छात्र को देखकर वहां तैनात एक सिपाही ने विकलांग को गोद में उठाकर उसे परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचाया। सिपाही के इस सहानुभूति पूर्वक किए गए व्यवहार पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने ताली भी बजाई।

वहीं, कल्याणपुर के शालिग्राम मिश्र कॉलेज से परीक्षा देने वाले गौतम कुमार कुछ दिन पूर्व ही बाइक से सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। जिससे उनके पैर में प्लास्टर लगा हुआ है। वह इन दिनों बेड पर होने के बावजूद परीक्षा देने के लिए दो मित्रों के साथ ऑटो से पहुंचा। समस्तीपुर शहर के संतकबीर स्थित डिग्री कॉलेज में उनका परीक्षा सेंटर है।

उधर, कॉलेज परिसर स्थित संत कबीर इंटर स्कूल में भी श्याम कुमार नामक दिव्यांग परीक्षा देने के लिए पहुंचा। श्याम दोनों पैर से विकलांग है, वह वैशाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पर श्याम की इस लाचारी को देख वहां तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उसे गोद में उठाकर उसके सीट तक पहुंचाया।

जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर 57000 परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा :

उधर बता दें कि जिले के 73 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 57226 परीक्षार्थी इस बार इंटर की परीक्षा दे रहे हैं। समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इसके अलावा रोसड़ा में 13 तथा दलसिंहसराय और पटोरी में 5- 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दलसिंहसराय पटोरी और रोसरा में सिर्फ लड़कियों का परीक्षा सेंटर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago