Bihar

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरी; बाथरूम का नल, बल्ब और कागजात ले गये चोर

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरचंद पटेल स्थित विधायक आवास 14/3 की है।कोतवाली थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके आवास के पहले तल का दरवाजा चोरों ने तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। चोरी किए सामानों में निचले तल के दो कमरों से लगे बाथरूम का नल चोरी हुआ है। उन्होंने बताया है कि दरवाजा को तोड़कर जूता, बर्तन के साथ साथ कुछ अन्य सामान भी गायब हैं।

उन्होंने दस्तावेजों के संबंध में बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अगर जरुरी दस्तावेज गायब मिले तब इसकी भी सूचना थाना को दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुधाकर सिंह के निजी सहायक उमाशंकर शर्मा ने बताया जाता है कि चोरी की सूचना मिलते ही घटना की जानकारी फोन के द्वारा कोतवाली थाना को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में लगे हुए नल और कुछ सामानों की चोरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें कि हाल में सुधाकर सिंह अपने एक बयान के चलते चर्चा में आए थे। राजद विधायक सुधाकर सिंह बिहार की महागठबंधन सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं।

उन्होंने खगड़िया में जनसभा के दौरान एक बार फिर हमला बोला था। सुधाकर सिंह ने कहा था कि बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहा है, बल्कि लूट का ऐसा मॉडल बना है, जिसे जांचना पुलिस के बस की बात नहीं। क्योंकि लूट का मॉडल सत्त्ता संरक्षित है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा था कि जदयू भले ही NDA से अलग हो गई है, लेकिन जदयू का बीजेपी से मोह भंग नहीं हुआ है। अभी भी बीजेपी के लाइन पर ही जदयू चल रही है। तभी तो जदयू के मंत्री से लेकर बड़े नेता तक रामचरित मानस प्रकरण में बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago