Samastipur

प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता को लोको शाखा ईसीआरकेयू समस्तीपुर के शाखा सचिव ने स्मार पत्र सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- लोको शाखा ईसीआरकेयू समस्तीपुर के शाखा सचिव राज कुमार ने मण्डल मंत्री के.के मिश्रा के नेतृत्व में हाजीपुर प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता रंजन श्रीवास्तव को बुके देकर स्वागत किया। साथ ही लोको शाखा पदाधिकारी द्वारा लोको शेड अनुरक्षण कर्मचारियों के समस्याओं के निदान हेतु सौहार्द पूर्ण वातावरण में स्मार पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य मांगे लोको शेड को पूर्णतः विद्युत लोको शेड करने का रहा।

यूनियन ने प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता का ध्यान लोको शेड अनुरक्षण कर्मचारियों के सामने भविष्य में आने वाले चुनौतियों से सामना करने के लिए संसाधन से आकृष्ट कराया। जिसके लिए अत्याधुनिक औजार, उपकरण, परिक्षण बेंच इत्यादि मुहैया कराना भी हैं। जिससे लोको शेड समस्तीपुर के साथ-साथ रेल एवं देश हित में श्रेयसकर होगा।

इसके अतिरिक्त यहाँ के कर्मचारियों के पदोन्नति, शेफ्टि शूज इत्यादि समस्या पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त करवाया कि यथाशीघ्र आपके द्वारा कि गयी मांग को पूरा कराया जायेगा। मौके पर लोको शाखा सचिव के साथ-साथ सहायक सचिव सुशील कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, विजय कुमार राय, राजेश लाल, सत्येंद्र सिंह, रंजन कुमार, पप्पू कुमार राय, विप्पलव कुमार चौबे, नन्द किशोर, विक्रम चौधरी, कुंदन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

50 मिनट ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

5 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

9 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

17 घंटे ago