Samastipur

समस्तीपुर के विजय वत्स का IPL में हुआ चयन, पंजाब किंग्स की टीम में दिखाएंगे जलवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के कई क्रिकेट खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे हैं. अब इस सूची में एक और नया नाम समस्तीपुर जिले के विजय वत्स का जुड़ गया है. विजय वत्स का चयन आईपीएल के लिए पंजाब किंग्स टीम में हुआ है. चयन से पहले पंजाब किंग्स ने विजय को ट्रायल के लिए भी बुलाया था. विजय वत्स समस्तीपुर जिले चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड-6 बख्तियारपुर गांव के रहने वाले हैं. बेटे के आईपीएल में चयन होने पर पिता रंजीत कुमार राय व शिक्षिका माता मृदुला देवी काफी खुश है.

बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते हैं विजय :

विजय वत्स एक शानदार दाहिने हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका बिहार की रणजी टीम में भी चयन हुआ था. हालांकि उन्हें वहां कोई मुकाबला खेलने का अवसर नहीं मिला है. उन्हें मुश्ताक अली टी-20 सत्र 2018-19 के लिए बिहार टीम के कैंप में जगह मिली थी. फिलहाल वह पूर्वी चंपारण डिस्ट्रिक्ट से भी क्रिकेट खेलते हैं.

बिहार से पहले झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलते थे :

विजय वत्स बिहार से पहले झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलते थे. झारखंड से खेलने के दौरान एक सत्र के लिए भारत के लिए खेलने वाले ईशान किशन विजय के रूम मेट भी थे. विजय ने झारखंड स्टेट के लिए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (2013-2014) में अपना जलवा दिखाया था. इसके बाद 2016-17 में भी उन्होंने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इन दोनों टूर्नामेंट में उसने अपनी बल्लेबाजी स्किल से सबको प्रभावित किया था.

श्रीलंका के क्रिकेट क्लब के लिए भी खेले हैं विजय :

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लिए लंबे वक्त तक क्रिकेट खेलने के बाद जब विजय को लगा कि बिहार में क्रिकेट का स्तर बेहतर होने लगा है. तो वर्ष 2018 में आगे खेलने के लिए उन्होंने बीसीए से संबंद्ध पूर्वी चंपारण क्रिकेट एसोसिएशन से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. विजय वत्स की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें श्रीलंकाई घरेलू क्रिकेट में भी खेलने के लिए आमंत्रित किया था. जहां एनजी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब कोलंबो के लिए खेलते हुए विजय ने अपने प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को चौंकाया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

5 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

15 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

16 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

22 घंटे ago