समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित भोला टॉकिज गुमटी, मुक्तापुर रेल गुमटी के अलावे दलसिंहसराय रेल गुमती संख्या 32 पर आरओबी के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कारण कि केंद्रीय बजट में इसके लिए केवल एक-एक हजार रुपये का फंड मिला है। वहीं समस्तीपुर-दरभंगा लाइन में जारी दोहरीकरण के लिए 25 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। आम बजट के तीसरे दिन रेलवे ने पिंक बुक जारी कर दी है।
इधर, आम बजट में रेलवे को मिली राशि को लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में मंडल को मिलने वाली प्रमुख योजनाओं एवं उनके लिए निर्धारित की गयी राशि के बारे में जानकारी दी। रेल मंडल मुख्यालय के मंथन सभाकक्ष में डीआरएम आलोक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि झंझारपुर लोकहा वाले पार्ट में नई रेल लाइन के लिए 105 करोड़ की राशि दी गयी है। नरकटियागंज-भीखनाठोरी के लिए 25 करोड़, समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण निर्माण कार्य के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। मौके पर एडीआरएम जेके सिंह व मनीष शर्मा, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आरएन झा, सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के कारखाना साइड सेकेंड इंट्री का विस्तार किया जाएगा। लगभग 30 मिटर चौड़ी एवं दो सौ मीटर लंबा रास्ता का निर्माण किया जाएगा। ताकि यात्रियों को स्टेशन आने जाने में सुविधा हो सके। साथ ही वेटिंग एरिया का भी विस्तार होगा।
डीआरएम ने बताया कि रेल मंडल के सुगौली-बाल्मिकीनगर डबलिंग रेल लाइन के लिए तीन सौ करोड़ रुपए तथा मुजफ्फरपुर सुगौली रेल लाइन के डबलिंग के लिए चार सौ करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। इससे उस क्षेत्र के रेलखंड को डबलिंग करने को गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास में रेलवे की अहम भूमिका होगी।
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दरभंगा बाईपास के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। वहीं सकरी हसनपुर नई रेल लाइन के लिए 75 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। जबकि ललितग्राम बाइपास के लिए 33 करोड़ की राशि आवंटित हुई है।

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…