Samastipur

आम बजट में भोला टॉकीज, दलसिंहसराय और मुक्तापुर रेल गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए मिला मात्र एक-एक हजार रुपये का फंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित भोला टॉकिज गुमटी, मुक्तापुर रेल गुमटी के अलावे दलसिंहसराय रेल गुमती संख्या 32 पर आरओबी के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कारण कि केंद्रीय बजट में इसके लिए केवल एक-एक हजार रुपये का फंड मिला है। वहीं समस्तीपुर-दरभंगा लाइन में जारी दोहरीकरण के लिए 25 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। आम बजट के तीसरे दिन रेलवे ने पिंक बुक जारी कर दी है।

इधर, आम बजट में रेलवे को मिली राशि को लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में मंडल को मिलने वाली प्रमुख योजनाओं एवं उनके लिए निर्धारित की गयी राशि के बारे में जानकारी दी। रेल मंडल मुख्यालय के मंथन सभाकक्ष में डीआरएम आलोक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि झंझारपुर लोकहा वाले पार्ट में नई रेल लाइन के लिए 105 करोड़ की राशि दी गयी है। नरकटियागंज-भीखनाठोरी के लिए 25 करोड़, समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण निर्माण कार्य के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। मौके पर एडीआरएम जेके सिंह व मनीष शर्मा, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आरएन झा, सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

स्टेशन के दूसरे इंट्री प्वाइंट का होगा विकास :

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के कारखाना साइड सेकेंड इंट्री का विस्तार किया जाएगा। लगभग 30 मिटर चौड़ी एवं दो सौ मीटर लंबा रास्ता का निर्माण किया जाएगा। ताकि यात्रियों को स्टेशन आने जाने में सुविधा हो सके। साथ ही वेटिंग एरिया का भी विस्तार होगा।

मुजफ्फरपुर सुगौली डबलिंग में चार सौ करोड़ :

डीआरएम ने बताया कि रेल मंडल के सुगौली-बाल्मिकीनगर डबलिंग रेल लाइन के लिए तीन सौ करोड़ रुपए तथा मुजफ्फरपुर सुगौली रेल लाइन के डबलिंग के लिए चार सौ करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। इससे उस क्षेत्र के रेलखंड को डबलिंग करने को गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास में रेलवे की अहम भूमिका होगी।

सकरी हसनपुर के लिए 75 करोड़ :

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दरभंगा बाईपास के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। वहीं सकरी हसनपुर नई रेल लाइन के लिए 75 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। जबकि ललितग्राम बाइपास के लिए 33 करोड़ की राशि आवंटित हुई है।

मुजफ्फरपुर-सुगौली डबलिंग में 400 करोड़ :

डीआरएम ने बताया कि रेल मंडल के सुगौली-बाल्मिकीनगर डबलिंग रेल लाइन के लिए तीन सौ करोड़ रुपए तथा मुजफ्फरपुर सुगौली रेल लाइन के डबलिंग के लिए चार सौ करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। इससे उस क्षेत्र के रेलखंड को डबलिंग करने को गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास में रेलवे की अहम भूमिका होगी।

सकरी- हसनपुर के लिए 75 करोड़ :

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दरभंगा बाईपास के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। वहीं सकरी हसनपुर नई रेल लाइन के लिए 75 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। जबकि ललितग्राम बाइपास के लिए 33 करोड़ की राशि आवंटित हुई है।

सकरी-हसनपुर के लिए 75 करोड़ :

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दरभंगा बाईपास के लिए 75 करोड़ की राशि दी गयी है। वहीं सकरी हसनपुर नई रेल लाइन के लिए 75 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। जबकि ललितग्राम बाइपास के लिए 33 करोड़ की राशि आवंटित हुई है।

आम बजट में शामिल प्रमुख योजना :
  • सकरी हसनपुर नई रेल लाइन के 79 किमी में 75 करोड़।
  • मुजफ्फरपुर सीतामढी 63 किमी में 1 हजार रुपए।
  • खगडिया कुशेश्वरस्थान 44किमी में 50 करोड़ रुपए।
  • दरभंगा कुशेश्वरस्थान 70 किमी 1 हजार रुपए।
  • मोतिहारी सीतामढ़ी 76 किमी 1 हजार रुपए।
  • जयनगर दरभंगा नरकटियागंज अमान परिवर्तन 268 किमी 25 करोड़।
  • समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर नवीनीकरण रेल लाइन के लिए 4.75 करोड़।
  • सीतामढ़ी जयनगर निर्मली 188 किमी में 1 हजार रुपए।
  • मुजफ्फरपुर दरभंगा नई लाइन में 66.9 किमी में 20 करोड़।
  • भोला टॉकीज व दलसिंहसराय रेल पुल के लिए 1-1 हजार

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago