Samastipur

समस्तीपुर: देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर वृद्ध महिला कि हत्या की

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट किया है। इस दौरान विरोध करने पर घर में अकेली वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया। मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला वार्ड संख्या-4 की है। मृतक महिला की पहचान वीरेंद्र पांडे की 60 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक महिला के पति का बताना है कि बीती रात वह अपने दूसरे घर पर था। देर रात जब घर लौटा तब उसकी पत्नी मरी पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतका के पति का बताना है कि अपराधियों ने उसकी पत्नी के नाक और गले की चैन के साथ घर में रखे लाखों के आभूषण और नजदीक की भी लूटपाट की है। इस मामले में पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago