समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के किशनपुर टभका स्थित कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहे करीब ढाई सौ छात्रों को घटिया भोजन व भोजन में पिल्लू मिलने पर बुधवार को छात्रो ने भोजन का बहिष्कार कर दिया। वहीं छात्रों ने वर्ग बहिष्कार करते हुए कॉलेज के प्रशाशनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रो का कहना था कि मेस इंचार्ज के द्वारा हॉस्टल के छात्रों को घटिया भोजन दिया जाता है। जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। छात्रों का कहना था कि जब तक मेस इंचार्ज को बदला नही जाएगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
दर्जनों छात्रों ने हस्ताक्षरित आवेदन कालेज के प्राचार्य को देकर मेस इंचार्ज को बदलने की मांग किया है। छात्र नितीश कुमार, मोहम्मद सफी अली, अंकित कुमार, पप्पू कुमार, प्रीतम कुमार, विवेक कुमार, प्रकाश कुमार, रितिक, मनोहर सिंह, चंद्रजीत कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, काजल कुमारी, निधि कुमारी, स्वाति कुमारी, राजेश कुमार, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, अंकित कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार, ऋषिकेश आदि छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन दिया है और मेस इनचार्ज को बदलने की मांग की है।
इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ असीम कुमार ठाकुर ने छात्रों द्वारा वर्ग बहिष्कार की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है, जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…