Samastipur

कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की ओर से खेलेगा समस्तीपुर का आलोक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा गुजरात के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में शुरू हुए बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश कर्नल सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिले के लाल आलोक कुमार मंजय का चयन बिहार टीम में हुआ है। इस प्रतिष्ठित सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम अपना सातवां मैच खेलने उतरेगी। इसमें समस्तीपुर जिला के आलोक कुमार का भी चयन हुआ है। उसके चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

आलोक मूल रूप से जिले के जितवारपुर मसलनचक मोहल्ला का रहने वाला है। आलोक ने जिला क्रिकेट लीग में घातक गेंदबाजी के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में हरफनमौला प्रदर्शन के बल पर कई अहम पारी के साथ दोहरे शतक भी लगाएं है। बेहतर प्रदर्शन के बदौलत उसका चयन गुजरात में 12 से 15 फरवरी को कर्नल सीके नायडू अंडर-25 के लिए बिहार टीम हुआ है। जो बतौर बल्लेबाज बिहार टीम से खेलेगा।

मध्यवर्गीय परिवार से हैं आलोक :

आलोक कुमार उर्फ मंजय मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुख रखता हैं। उसके पिता गांव में ही रहकर खेती करते हैं। जबकि माता अब इस दुनिया में नहीं है। पिता कृष्णदेव राय बताते हैं कि उसे बचपन से ही क्रिकेटर बनने का शौक था। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहा था। अपनी मेहनत के बूते ही मंजय बिहार टीम का हिस्सा बना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago