समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमैया गांव में आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मोहिउद्दीननगर पुलिस ने कांड के आरोपी कुंदन कुमार रजक के घर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर थाली बजाकर ग्रामीणों को जुटाते हुए कहा कि कुंदन रजक आर्म्स एक्ट के मामले में फरार है। वह लंबे समय से भागा चल रहा है अगर इसकी जानकारी किसी को मिले तो पुलिस को सूचना दें।
पुलिस द्वारा थाली पीटे जाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कांड के अनुसंधानक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। हालांकि इस दौरान कुंदन के घर की महिलाओं ने इसका विरोध भी किया।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…