समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गोलियां बरसाकर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। बीते 14 घंटे के भीतर अपराधियों ने अलग-अलग दो मामलों में चार लोगों को गोली मारी है जिनमें दो की मौत हो गयी। रविवार की शाम जहां विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने तांडव मचाया वहीं सोमवार की सुबह विभूतिपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
बताते चलें कि सोमवार की सुबह विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में पूर्व मुखिया सहित दो लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया। इस घटना में पूर्व मुखिया व चिमनी व्यवसायी सुरेंद्र प्रसाद सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह उर्फ मंत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने सहयोगी सत्यनारायण सिंह के साथ अपने चिमनी जा रहे थे। इसी दौरान महना चौर में मरडीहा स्कूल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों को इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि ऐसी घट सकती है। इसलिए वे भाग भी नहीं सके। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वारदात का सीन देखकर घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया के समर्थक और परिजन मौके पर पहुंचे।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल के डॉक्टर ने पूर्व मुखिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके सहयोगी की गंभीर हालत देखते हुए DMCH दरभंगा रेफर कर दिया, जहां पहुंचते-पहुंचते उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर विभूतिपुर में ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न मार्गों को जाम कर नारेबाजी की जा रही है। समस्तीपुर-रोसड़ा रेलवे गुमटी को भी जाम कर आगजनी की जा रही है। पुलिस के द्वारा हालात को काबू में की जाने की कोशिश की जा रही है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…