Samastipur

कल रविवार को होने वाले 68वीं BPSC संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन के संबंध में DM ने की समीक्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा 68वीं बीपीएससी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं मैट्रिक परीक्षा आयोजन के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला मुख्यालय के 23 परीक्षा केंद्रों पर कल 12 फरवरी रविवार को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीपीएससी की परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का प्रवेश 9.30 पूर्वाह्न से शुरू हो जायेगा एवम पूर्वाह्न 11.00 बजे तक ही छात्रों का प्रवेश हो पाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद किसी भी छात्र का प्रवेश परीक्षा केंद्र में नही हो पाएगा।

परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र में नही जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में संस्थान की अपनी घड़ी रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया गया है। सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। जिले में बीपीएससी परीक्षा के कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह परीक्षा 12 बजे से 2 बजे दिन तक एकल विषय सामान्य अध्ययन के लिए ली जाएगी। इसमें 150 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। बताया गया कि कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधकारी, जोनल व सुपर जोनल अधिकारी व दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

27 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

43 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago