समस्तीपुर/वारिसनगर : प्रखंड व्यापार मंडल के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के 10 सदस्यो को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रणजीत कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रमाण-पत्र सौंपा। बताते चले कि व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रखंड के गोही पंचायत अंंतर्गत बरियारपुर गांव निवासी निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था।
साथ कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए निर्धारित 12 पद मे निर्धारित कोटीवार 10 लोग क्रमश: मुकेश कुमार, शंकर चौधरी, अजीत कुमार, विजय कुमार ठाकुर, चन्द्रशेखर झा, चितरंजन प्रसाद सिंह, चन्द्रशेखर राय, रामदेव राय, उपेन्द्र शर्मा, रमेश पासवान ने निर्विरोध नामांकन पत्र दाखिल किया था। महिला के लिए आरक्षित दो पद पर किसी के द्वारा नामांकन नही किया गया था। इस तरह इस 10 पद पर भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…