Samastipur

समस्तीपुर में एक ही रजिस्ट्रेशन नम्बर से चल रही थी दो बाइक, जानें कैसे हुआ खुलासा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बाइक को जब्त किया है। जिसे पुलिस के द्वारा थाने ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजखंड में डॉक्टर के कंपाउंडर साथ लूटपाट का प्रयास कर रहे बदमाश को लोगों के द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।

पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक बाइक बरामद की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके ऊपर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस के द्वारा बरामद बाइक की पड़ताल में बाइक चोरी का प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक के स्वामी से संपर्क किया गया और उसे थाने बुलाया गया। जिसकी पहचान पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड निवासी जीवक्ष राय के पुत्र दिलीप कुमार राय के रूप में हुई है।

दिलीप के अपनी बाइक से थाने पर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों की आंखें फटी रह गई, जब उन्होंने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो-दो बाइक थाने पर लगा पाया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सही है और उसकी कोई भी बाइक चोरी नहीं हुई है। जिसके बाद पुलिस एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो-दो बाइकों की कहानी को समझ गई।

उससे की गई पूछताछ में पुलिस को यह पता चला कि बदमाश के पास से बरामद बाइक चोरी की थी और उसने उस पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट चस्पा कर रखा था। पुलिस के द्वारा बताया गया कि दिलीप कुमार राय को बाइक के असल कागजात लेने को कहा गया है और कागजातों की जांच के बाद सत्यता पाए जाने उपरांत उसे उसकी बाइक सौंप दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago